
घटना रामनगर की, हत्यारा गिरफ्तार, सोमवार को घर से लापता था मासूम, मंगलवार की देर रात झाड़ियों में मिला शव
वाराणसी।रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा इलाके में सोमवार को घर से लापता हुआ 10 वर्षीय मासूम सूरज का शव पुलिस को 52 बीघा मैदान के झाड़ियों में मिला। पुलिस को यह सफलता तब मिली जब इसी क्षेत्र के फैयाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके निशानदेही पर, हला कि इस दौरान फैयाज रास्ते में पुलिस का पिस्टल छीन कर भागने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस के मुताबिक, फैजान ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस को बताया है कि वह सूरज की मां सोना शर्मा से प्रेम करता था। सोमवार को सूरज ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मच्छरहट्टा के रहने वाली सोना शर्मा ने सोमवार की सुबह रामनगर थाने में तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि बेटा सूरज शर्मा लापता है। खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मां के कथित प्रेमी और गोलाघाट निवासी फैजान पर निगरानी बढ़ाई। सीसी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार किया था।डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि फैजान ने कबूला कि सूरज की गला दबाकर हत्या के बाद शव को बावनबीघा स्थित झाड़ी में फेंका था। फैजान की निशानदेही पर रात 11 बजे क्षेत्र के बावनबीघा से सूरज का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामदगी के दौरान ही आरोपी फैजान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करके भागने की कोशिश करने लगा।पुलिस ने घेराबंदी करके जवाबी फायरिंग की। इस बीच फैजान के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके दोस्त राशिद से भी पूछताछ की रही है। शक है कि सूरज की हत्या में राशिद ने भी फैजान की मदद की थी।डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि सूरज के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। सोना शर्मा के साथ 10 साल का बेटा सूरज और पांच साल की बेटी रह रही थी। इस बीच गोलाघाट के रहने वाले फैजान का सोना शर्मा से अनैतिक संबंध हो गया। परिजनों ने इस पर आपत्ति भी जताई थी।




