वाराणसी

मोहित अग्रवाल का स्पा संचालकों पर करारा प्रहार, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट देह व्यापार पर करायी एफआईआर

‘अचूक संघर्ष’ की खबर का असर दो स्पा सेंटर पर पड़ा छापा

 

~ स्पा की आड़ में देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर का कड़ा रुख

~ स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़

 ~ एसओजी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त छापेमारी, 13 हिरासत में

~ पुलिसवाले बने ग्राहक, अंदर की सच्चाई जानकर दी दबिश

~ कमरों से आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब और कंडोम बरामद

 ~ पुराने रैकेट से कनेक्शन, प्रेमिका थी पूरे नेटवर्क की मैनेजर

~ ऑनलाइन बुकिंग, जस्ट डायल और व्हाट्सऐप से चलता था सौदा

~ संपत्ति जब्त करने की तैयारी, बैंक खातों की जांच शुरू

~ पुलिस आयुक्त का स्पष्ट आदेश अपराधियों को नहीं छोड़ा जाएगा

 

~ तुषार मौर्य

वाराणसी के तेजतर्रार व अपराधियों के काल माने जाने वाले पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने विशेष रूप से अनैतिक कार्यो के खुलासा के लिये एसओजी 2 का गठन किया है जिसका सार्थक परिणाम भी सामने आ रहा है।

वाराणसी। जब पत्रकारिता सच्चाई की मशाल लेकर आगे बढ़ती है, तो उसका असर जमीन पर दिखाई देता है। ‘अचूक संघर्ष’ ने स्पा सेंटर की आड़ में फल-फूल रहे देह व्यापार की परतें खोलीं, तो पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के सख्त आदेशों पर क्राइम ब्रांच व एसओजी ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर गंदे कारोबार की नींव हिला दी है। सोमवार को चितईपुर क्षेत्र के दो नामी स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई में 8 युवतियों और 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। यह सिर्फ छापा नहीं, बल्कि उस सामाजिक संक्रमण पर करारी चोट है जो हमारी संस्कृति और सभ्यता को चुपचाप निगल रहा था।

स्पा सेंटर नहीं, सेक्स रैकेट का अड्डा

चितईपुर के दो स्पा सेंटर्स लंबे समय से सेक्स रैकेट का अड्डा बने हुए थे। ग्राहकों को ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर लुभाया जाता था। इस पूरे धंधे की आड़ में शहर की बेटियां और बाहरी युवतियां शोषण का शिकार बन रही थीं।

पुलिस बनी ग्राहक, अंदर की कहानी बाहर

एसओजी-2 की टीम ने जाल बिछाने के लिए एक योजनाबद्ध रणनीति अपनाई। टीम के 15 जवान सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर स्पा में पहुंचे। वहां मसाज बुक करवाई, तो रिसेप्शन पर ही उन्हें ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ की पेशकश कर दी गई। तुरंत डीसीपी क्राइम को सूचना देते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की।

कमरों से मिला अश्लील सामान

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों के कमरों से दो दर्जन से ज्यादा कंडोम, बीयर की बोतलें, आपत्तिजनक सामग्रियां और कैश बरामद हुआ। युवतियां भी नग्न या अर्द्धनग्न अवस्था में थीं। सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

मई में पकड़े गए रैकेट से जुड़ा मामला

पुलिस के अनुसार, यह स्पा सेंटर मई में कैंट थानाक्षेत्र के भोजूबीर में पकड़े गए रैकेट के संचालक का ही निकला। उसकी प्रेमिका ही पूरे धंधे की मैनेजर थी। क्लाइंट डीलिंग, पैकेज तय करना और युवतियों को हेंडल करना सब उसी के जिम्मे था।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से बुकिंग, मोबाइल पर डील

जस्ट डायल, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल इस गैरकानूनी कारोबार के लिए किया जा रहा था। ग्राहक पहले कॉल करते, फिर मोबाइल पर लोकेशन और ‘सर्विस चार्ज’ की जानकारी दी जाती।

संपत्ति जब्त होगी, बैंक खाते होंगे फ्रीज

डीसीपी क्राइम ने बताया कि रैकेट से जुड़े लोगों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी गई है। ई-अर्निंग का पूरा हिसाब जुटाया जा रहा है। जिन खातों में इस धंधे से कमाई जमा हुई है, उन्हें फ्रीज किया जा रहा है। अचल संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसे कुर्क किया जा सके।

टी सरवनन डीसीपी क्राइम ने बताया कि किसी भी हाल में धर्म व अध्यात्म की नगरी काशी में स्पा पार्लर हुक्का व लॉटरी,जुआ व गेस्टहाउस या होटल में देह व्यापार नही होने दिया जाएगा मेरी पूरी टीम पूरे जिले में गोपनीय तरीक़े से इस पर कार्य कर रही है आगे जल्दी ही और भी जगह छापेमारी कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

एसओजी-2 की पहली बड़ी सफलता

करीब एक सप्ताह से चल रही गुप्त निगरानी के बाद एसओजी-2 ने अपनी पहली बड़ी सफलता दर्ज की है। 15 दिन पहले गठित यह टीम अपराध पर करारी चोट के लिए बनाई गई थी, और पहली ही कार्रवाई में उसने नतीजे दे दिए हैं।

पुराने मामले से जुड़ता तार, कैंट से पहले भी खुलासा

इससे पहले 18 जुलाई को कैंट थाना क्षेत्र में भी एक स्पा सेंटर से देह व्यापार पकड़ा गया था। वहां भी सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए बुकिंग की जाती थी। ऐसे में अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि ये दोनों केस एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का स्पष्ट आदेश

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस कार्रवाई पर सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि वाराणसी में अपराध की कोई जगह नहीं है। चाहे वो किसी भी रूप में हो अगर कानून तोड़ा जाएगा, तो उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे स्पा सेंटरों की सूची बनाई जा रही है जो संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘अचूक संघर्ष’ की पत्रकारिता का पड़ रहा प्रभाव

‘अचूक संघर्ष’ ने इस पूरे मामले को कई हफ्तों से प्रमुखता से उठाया। हमारी पड़ताल और नागरिकों की प्रतिक्रियाएं प्रशासन तक पहुंचीं, और आज उस पत्रकारिता की वजह से ये ऐतिहासिक कार्रवाई संभव हो सकी। यह साबित करता है कि जब पत्रकारिता निष्कलुष होती है, तो समाज में बदलाव तय होता है।

* चितईपुर के दो स्पा सेंटरों पर एसओजी और क्राइम ब्रांच का छापा
* 8 युवतियां और 5 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
* पुलिसवालों ने ग्राहक बनकर की थी गुप्त निगरानी
* कमरे से शराब, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद
* स्पा संचालक भोजूबीर के पुराने रैकेट से जुड़ा निकला
* गर्लफ्रेंड करती थी पूरी डीलिंग और क्लाइंट हैंडलिंग
* जस्ट डायल और व्हाट्सऐप के जरिए होती थी बुकिंग
* संपत्ति कुर्की और बैंक खाते फ्रीज करने की तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button