वाराणसी

फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य- जिलाधिकारी

जन शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करें-सत्येन्द्र कुमार

वाराणसी। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने सदर तहसील में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। समाधान दिवस पर कुल 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ससमय पर निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button