
बृज इंक्लेव में केदार कॉलोनी के मातृ अपार्टमेंट में हुई घटना

वाराणसी। पार्किंग के लेकर हुई कहासूनी का मामला इतना गहरा गया की कालोनी में रहने वाले दबंगो ने ईट और राड से प्रहार कर शिक्षक डॉ. प्रवीण झा की हत्या कर दी। यह घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के बृज इंक्लेव में केदार कॉलोनी के मातृ अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार की देर रात की बतायी गयी। मृतक प्रवीण सनबीम भगवानपुर में शिक्षक के पद पर थे। अपार्टमेंट में रहने वाले आदर्श सिंह से रात 10 बजे कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी। पत्नी किरण झा की तहरीर पर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत आदर्श सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस बारे में डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के मुताबिक पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पिटाई से मौत की जानकारी बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से मिली। जानकारी के अनुसार बृज इंक्लेव में केदार कॉलोनी के मातृ अपार्टमेंट शिक्षक डॉ. प्रवीण झा अपने परिवार के साथ रहते थे औरसनबीम भगवानपुर में शिक्षक थें। उनके पत्नी किरण झा के अनुसार बीती रात 10 बजे कार पार्किंग को लेकर अपार्टमेंट में रहने वाले आदर्श सिंह से कहासुनी हुई थी,उसके बाद आदर्श सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर ताबड़तोड़ ईट और राड से प्रहार कर दिया जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पहुची पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी लेते हुये शव को कब्जे में ले लिया। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पिटाई से मौत की जानकारी बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से मिली।




