भगवान विश्वकर्मा की रोपवे के मुख्य स्टेशन पर प्रतिमा स्थापित कर इंजीनियर और कर्मचारी करेंगे पूजा

वाराणसी। रोपवे के मुख्य स्टेशन कैंट स्टेशन पर 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर इंजीनियर और कर्मचारी पूजा करेंगे। रोपवें का शुभारंभ देव दीपावली तक होने उम्मीद बतायी गयी है। शिल्पकार भगवान विश्कर्मा की खोजवां कारखाने में मुर्ती तैयार हो रही है यह प्रतिमा 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि पांच फीट ऊंची इस मूर्ति को बनाने में सात दिन लगे हैं। रंग-रोगन हो चुका है। अब सजावट का कार्य बचा है। सोमवार को पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले रोपवे के अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति बनाने की बुकिंग करवाई थी। वे 16 सितंबर को प्रतिमा को ले जाएंगे। समृद्धि और शक्ति का प्रतीक माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा को हाथी पर विराजमान दिखाया गया है। मुर्ती स्थापित करने कि लियें रोपवें स्टेशन की भव्य सजावट का काम भी पूरा कर लिया गया हेै। ज्ञातव्य है कि मार्च 2023 में रोपवे का शुरू हुआ था। निर्माण का पहला चरण पूरा होने वाला है। इसका तकनीकी ट्रायल चल रहा है। अधिकारियों का मानना है कि देव दीपावली तक यह परियोजना शुरू हो जाएगी।




