वाराणसी

VDA जोन-5 की कार्रवाई: अलीनगर में अवैध निर्माण स्थल सील, पुलिस अभिरक्षा में सौंपा

अचूक संघर्ष डेस्क

वाराणसी, 16 जुलाई 2025। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा उपाध्यक्ष महोदय के निर्देश पर जोन-05 के अंतर्गत अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। वार्ड-मुगलसराय में स्थित मौजा – अलीनगर मुगलचक, थाना-अलीनगर क्षेत्र में हिसामुद्दीन खान द्वारा 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है।

प्राधिकरण ने पूर्व में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद, निर्माण कार्य चोरी-छिपे और रात्रि में रुक-रुक कर जारी रखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, 16 जुलाई को स्थल को सील कर सम्बन्धित थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी श्री गौरव जय प्रकाश सिंह, अवर अभियंता श्री अशोक यादव, प्रवर्तन दल, सभी सुपरवाइज़र एवं स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

VDA की अपील: बिना मानचित्र स्वीकृति के न करें निर्माण
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय ने आम जनमानस से अपील की है कि वे वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कोई भी निर्माण कार्य न करें। अन्यथा, नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button