वाराणसी

वीडीए ने नए भवन उपविधि की आयोजित की कार्यशाला, काशीवासियों को नए बाइलॉज का मतलब समझा डाला

उ०प्र० विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 एवं आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 के सम्बन्ध में हुई कार्यशाला

~ प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग,सचिव वेदप्रकाश मिश्रा,नगर नियोजक प्रभात कुमार ने आगन्तुको को उपविधि-2025 के विषय मे विस्तार से बताया

~ उ०प्र० विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 एवं आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 के सम्बन्ध में कार्यशाला संपन्न

~ सूबे के मंत्री द्वय रविन्द्र जायसवाल,दयाशंकर मिश्रा उर्फ दयालु गुरु व मुख्यमंत्री के बेहद करीबी व प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला समेत जनप्रतिनिधियों व बनारस के भद्रजनो की गरिमामयी उपस्थिति रही

 

पंचशील अमित मौर्या

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से मंगलवार 24 जुलाई को उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 और आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 से संबंधित एक अहम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/विधायक वाराणसी उत्तर रविन्द्र जायसवाल शामिल हुए।

कार्यशाला में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा “दयालु” (एमएलसी), विधायक सौरभ श्रीवास्तव (कैंट), त्रिभुवन राम (अजगरा), नील रतन नीलू (सेवापुरी), रमेश जायसवाल (मुगलसराय), महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, और भाजपा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्राधिकरण के सदस्यगण मौजूद रहे।

कार्यशाला में क्या-क्या हुआ?

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए उपविधि-2025 और जोनिंग रेगुलेशन-2025 के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन नए प्रावधानों का मकसद भवन निर्माण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और व्यवहारिक बनाना है।

मुख्य बिंदु जो चर्चा में आए:

  • 100 वर्गमीटर तक आवासीय निर्माण और 30 वर्गमीटर तक व्यावसायिक निर्माण के लिए केवल ₹1 टोकन राशि देकर पंजीकरण की सुविधा
  • अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) के लिए विभागों को तय समयसीमा में जवाब देने का प्रावधान
  • एफ.ए.आर. (FAR) में वृद्धि, जिससे निर्माण की ऊँचाई और घनत्व बढ़ सके
  • ग्राउंड कवरेज पर लगे प्रतिबंध समाप्त किए गए
  • होटल, क्लिनिक, पेइंग गेस्ट/होम स्टे के लिए अब NOC की जरूरत नहीं
  • औद्योगिक इकाइयों को अतिरिक्त मानकों में छूट
  • जोनिंग रेगुलेशन को सरल और लचीला बनाया गया

नगर नियोजक प्रभात कुमार ने उपविधियों की बारीकियों को तकनीकी रूप से समझाया और उनके प्रभावों की जानकारी दी।

क्या सुझाव मिले?

मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल ने सुझाव दिया कि इन उपविधियों का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं — जैसे B.Tech, B.Arch और ITI (Civil) से जुड़े छात्रों की सहभागिता से वाराणसी नगर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। इससे न सिर्फ नियमों की जानकारी आम लोगों तक पहुँचेगी बल्कि युवाओं को भी शहरी विकास में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में अपर सचिव गुडाकेश शर्मा विभिन्न वार्डो के जोनल अधिकारी, संजीव कुमार, प्रकाश कुमार, शिवाजी मिश्रा, सौरभ देव प्रजापति व अवर अभियंता, क्रमशः नवीन प्रकाश, सोनु कुमार, रोहित कुमार, आदर्श निराला, राजू व लिपिक फराज खान ,संदीप मिश्रा ,अतुल समेत प्राधिकरण के सभी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने सभी अतिथियों को पारंपरिक शॉल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। सचिव महोदय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का विधिवत समापन किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button