वाराणसी

आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में जलने से हुए घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी

घायलों के समुचित इलाज सुनिश्चित किए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए निर्देश

 घायलों को मिलेंगे पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद

वाराणसी। आरती के दौरान आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में आग लगने से घायलो से मिलने रविवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी सीएमओ के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से उनके कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञातव्य है कि शनिवार को आरती के दौरान आग लगने से नौ लोग जल गये थे सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घायलों को भरोसा देते हुए पूर्व मंत्री डॉ तिवारी ने कहा कि उनके समुचित इलाज का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी को निर्देशित करते हुए कहा कि घायलों का उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उनकी हर संभव मदद किया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से घायलों का प्रॉपर ध्यान रखे जाने तथा समुचित चिकित्सा सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। डॉ तिवारी ने मौके से ही जिलाधिकारी से वार्ता कर रहे समस्त घायलों को उपचार हेतु पचास हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी 9 घायलों को यह सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। सभी भर्ती घायल सुरक्षित है तथा उनके समुचित इलाज़ की व्यवस्था कर दी गई है।बताते चले कि चौक थाना क्षेत्र के संकठा माता मंदिर के पास आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार की रात आठ बजे रूई से शृंगार और पूजन के दौरान आग लग गई। आग से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग दीपदान की लपटों से लगी थी। झुलसे हुए लोगों को इलाज हेतु लोगों ने मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया था। लेकिन आज से झुलसे लोगों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हेतु पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर महमूरगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्लास्टिक सर्जरी की विशेष व्यवस्था है। ताकि जरूरत पड़े तो घायलों की सर्जरी भी कराई जा सके। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button