
नशे में धुत बाइक पर सवार थे तीन बदमाश, कैंपस की टीम ने पुलिस के हवाले किया
वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़खानी का मामला एक बार फिर सामने आया है। छेड़छाड़ की शिकार हुई छात्रा एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्र है, उसने इस घटना की शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड और लंका थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में तीनो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।घटना को छात्रों आक्रोश व्याप्त है।पीड़ित छात्र के अनुसार, मंगलवार को वह अपनी एक सहपाठी मित्र सहित तीन दोस्तों के साथ साइबर लाइब्रेरी से पढ़ाई खत्म कर हॉस्टल लौट रही थी।साइबर लाइब्रेरी से आगे बैरियर के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन युवक, जो नशे में धुत थे, गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़खानी की कोशिश की। जब दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो बदमाश युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ितों ने तुरंत प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल की टीम ने तीनों बदमाशों को पकड़कर लंका थाने भेज दिया।थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित छात्र की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।




