राजातालाब में पान मसाला के गोदाम पर राज्य कर विभाग का छापा, लाखों का माल बारामद

वाराणसी। राजातालाब स्थित पान मसाला, गुटखा के एक गोदाम पर राज्य कर विभाग के वाराणसी प्रथम जोन की टीम ने छापा मार कर गोदाम से लाखों रुपये का अघोषित माल बारामद किया है। यह कार्रवाई बुधवार शुरू हुई और गुरुवार की रात तक जारी रहा । रात नौ बजे तक बारमद माल का मिलान चल रहा था। साथ ही लगभग ढाई लाख का किराना सामान भी मिला। प्रथम जोन के अपर आयुक्त आनंद कुमार सिंह के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। उधर, राज्य कर विभाग वाराणसी द्वितीय जोन के अपर आयुक्त (ग्रेड-वन) मिथिलेश कुमार शुक्ल के निर्देशन व संयुक्त आयुक्त अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मीरजापुर-चुनार में भी कार्रवाई हुई। विभागीय टीम ने चुनार रोड पर एक गाड़ी पकड़ी जिसमें जिस फर्म का माल लदा था उस फर्म को निलंबित किया जा चुका था। इसमें लगभग 5500 किलो स्क्रैब था, जिसकी कीमत लगभग 2.4 लाख रुपये थी। यह फर्म लखनऊ की बताई जा रही है। अपर आयुक्त मिथिलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इसके साथ ही मीरजापुर में कई बकाएदारों को चिह्नित किया है जो नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया गया है।




