एपेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शिक्षक मौत के बाद परिजनों किया हंगामा

देर रात एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार भेलूपुर, लंका और मंडुवाडीह थाने की फोर्स के साथ पहुंचे

वाराणसी। एपेक्स हॉस्पिटल में सड़क हादसे में घायल प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो से भड़के परिजनों ने डॉक्टरों लापरवाही और अधिक पैसा लेने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा करते हुये शिक्षक का शव हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर रखकर भिखारीपुर-चितईपुर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ बैठकर अस्पताल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। हंगामा और धरने की सूचना पाकर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार भेलूपुर, लंका और मंडुवाडीह थाने की फोर्स के साथ पहुंचे। और धरने पर परिजनों का मामले की जांच कराकर उचित कार्यवही करने का अश्वासन देने के बाद धरना समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के रमशीपुर गांव का रहने वाला सुजीत कुमार वर्मा (35) मिर्जापुर में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक था सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद दो दिन पहले भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान सुजीत की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मौत से भड़के परिजनों लापरवाही और इलाज के नाम पर पैसा ज्यादा लेने का आरोप लगाकर हंगाम करने लगे अस्पताल प्रशासन की सूचना पर चितईपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पहुंचे। हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास किया तो परिजन शव को अस्पताल परिसर बाहर सड़क पर लेकर आये और शव को बीच सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गये। परिजनों बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल होने के दौरान उनके हाथ में इंफेक्शन होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक की पांच साल की बेटी है।




