Newsई-पेपरउत्तर प्रदेशवाराणसीशासन प्रशासन

शिवपुर थाने के दरोगा अम्बरीश दुबे का ‘सिंघम अवतार’! जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीते सप्ताह चाइनीस मांझी से गला काटने के कारण युवक की मौत हो गई ! इसके बाद वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल चाइनीज मांझा को लेकर सख्त दिखाई दिये और कई बड़े फैसले भी लिए गए! पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद वाराणसी में लगातार अवैध प्रतिबंधित चाइनीस मांझे का खुलासा वाराणसी पुलिस करती जा रही है । उसी क्रम में 14 अक्टूबर 2026 को शिवपुर थाना में तैनात दरोगा काशीराम आवास के चौकी प्रभारी अम्बरीश दूबे द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई ।
शिवपुर पुलिस ने कांशीराम आवास में मारा छापा, 22 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांझा बरामद, बीएनएस और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज ।वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जानलेवा चीनी मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शिवपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बुधवार शाम पुराना कांशीराम आवास (इंद्रपुर, शिवपुर) में छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्लॉक नंबर 32 स्थित कमरा नंबर 8 से 40 वर्षीय महिला के कब्जे से कुल 22.200 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।
उपनिरीक्षक अम्बरीश दूबे, कांस्टेबल नितेश कुमार और महिला कांस्टेबल दीक्षा दूबे की टीम ने मौके से बरामदगी की। पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 293, 125, 223 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5/15 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। (सोर्स: पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button