देश प्रदेश
उपराष्ट्रपति के लिए सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन,पीएम मोदी बने प्रस्तावक

एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया, जिसमें पीएम मोदी प्रस्तावक बने नामांकन के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले राधाकृष्णन ने संसद परिसर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू किंजरापु, एल मुरुगन और भाजपा नेता विनोद तावड़े साथ में रहे।
9 सितंबर को उपराष्ट्रपति का होगा चुनाव
सीपी राधाकृष्णन की टक्कर ब्लॉक के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी से होगी, जो कि गुरुवार, 21 अगस्त को नामांकन करेंग। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा। इसी दिन मतगणना कर चुनावी नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा।



