बिहार में नेपाल के रास्ते घुसे 3 आतंकवादी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट

बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकवादियों के घुसने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. जिसके बाद पूरे बिहार में पुलिस मुख्यालय की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं। बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकवादियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से चौकसी बरतने का आदेश जारी किया गया। राज्य के सभी सार्वजनिक जगहों या फिर भीड़भाड़ वाले जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। ज्ञातव्य है कि इन दिनों बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में उन्होंने पूजा की। इस बीच तीन आतंकियों के बिहार में घुसने की खबर से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, तीनों आतंकी में पहला हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी है. दूसरा आदिल हुसैन, जो उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है, जबकि तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है। दरअसल, बिहार की नेपाल से सटी सीमा बेहद संवेदनशील मानी जाती है. ऐसे में आतंकी गतिविधियों का इस्तेमाल कई बार किया गया. हालांकि, तीन आतंकियों की खबर मिलने के बाद बॉर्डर इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया और नेपाल की सीमा से सटे कुछ जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में निगरानी बढ़ा दी गई है. एसएसबी के जवान पैनी नजर बनाए हुए हैं।




