क्राइम

झोपड़ी में सो रहें युवक की धारदार हथियार से हत्या

बीती रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव हुई इस वारदात से सनसनी

वाराणसी। भोजन के बाद खेत में बने झोपड़ी में सोने गया अनिल कुमार 28 वर्षीय  नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। बीती रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव हुई इस वारदात से जहां परिजनों में कोहराम मचा है वही समूचे गांव में सनसनी व्याप्त है। देर रात हत्या की हुई इस वारादात की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक का विवाह इसी वर्ष 28 मई महीने में मेऊडी गांव में हुआ था। अनिल दो भाइयों में छोटा था। हला की पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत थाना प्रभारी  ने बताया कि घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है। मिली जानकरी केअनुसार चिराईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव निवासी छोटे के तीन बेटों में अनिल छोटा बेटा था रात में घर पर खाना खाने के बाद घर से कुछ दूरी पर खेत के पास बने झोपड़ी में सोने चला गया। देर रात पिता छोटेलाल जब झोपड़ी पर पहुंचे तो बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा देख सन्न रह गए। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है। युवक को हत्या पुलिस के लियें पहेली बनी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button