देश प्रदेश

गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ की  रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत

गुजरात के पंचमहल में शनिवार को मध्य गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में एक माल रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पावागढ़ हिल तीन चरणों में चंपानेर से उठता है और इसका पठार 1471 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हिल टॉप में देवी काली को समर्पित एक भारी संरक्षक मंदिर है। यह हर साल लगभग 2.5 मिलियन श्रद्धालु आते हैं।बता दें कि रोपने का इस्तेमाल पावागढ़ के मांची इलाके से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री को आसानी से पहुंचाने के लिए किया जाता था।शनिवार को भी रोपवे से सामान ले जाया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान तार टूट गया और हादसा हो गया। इस घटना में दो लिफ्ट ऑपरेटर, दो मजदूर और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि यह शक्तिपीठ मध्य गुजरात में स्थित है।मंदिर करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर है। इसके लिए श्रद्धालुओं को करीब 2000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इसके विकल्प के रूप में कई बार श्रद्धालु केबल कारों को चुनते हैं। हादसे के बाद मेन रोपने को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button