पुलिस दूसरे दिन भी नही पता लगा पायी कि बरामद कंकाल की असलियत क्या है

वाराणसी। भेलुपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुरा इलाके के कुड़े के ढेर में मिले मनाव कंकाल की पुलिस अब भी अंधेरे में तीर चला रहीं है। पुलिस गुमशुदा लोगों के बारे पता लगा रही है। कंकाल को फोरेंसिक लैब जांच के लिये भेजा गया है। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को तुलसी पुरा में कूड़े के ढेर में कंकाल देख क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। स्थानीय लोगो के सूचना पर पहुची भेलूपुर की पुलिस मौके पर इस बारे आसपास के लोगो से जानकारी जुटाने की प्रसार किया मगर सफलता न मिलने पर फारेंसिंक टीम को बुलाकर पूरे सावधानी पूर्वक कंकाल को सौप दिया। क्षेत्र में कंकाल मिलने का बाद लोगों में तरह तरह की चर्चायें आम हो गयी। हला कि कंकाल मिलने की घटना के दूसरे दिन भी पुलिस अधिकारियों से बात नहीं हो पाने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बरामद कंकाल की असलियत क्या है।अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस एक बोरी में बरामद अंगों को भरकर जांच कराने के बहाने से ले गए थे । मौके पर पुलिस का कहना था कि बरामद अंग चमकदार दिख रहा है। जबकि मानव अंग होते तो निश्चित रूप से गंदे होते। इसलिए बरामद अंग शिक्षा में प्रयोग आने वाले हो सकते हैं। मौके से ग्लब्स आदि बरामद होने से कारण इस बात की संभावना प्रबल होती महसूस हुई। हालांकि असलियत तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।




