क्राइम
आदमपुर पुलिस का जुआ के अड्डे पर छापा

वाराणसी, विगत कई वर्षो से आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज इलाके मे एक घर मे चल रहे जुआ के अड्डा पर इस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने मय फ़ोर्स सहित जब छापा मारा तो मकान मे ताला लगा था जुआ संचालक घर छोड़ कर फरार था जिसकी पुलिस तलाश कर रही है वही ए सीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक ने बताया की क्षेत्रीय लोगो से शिकायत मिल रही थी की उसी क्षेत्र के रहने वाला व्यक्ति जो अपने घर मे जुआ खेलवाता इस दौरान कई अपराधी तत्व के लोग भी आते है अगर पुलिस मौके पर घेरा बंदी कर दबिश दे तो कई अपराधी पकड़े जा सकते जिसपर इस्पेक्टर आदमपुर को तत्काल मौके पर भेजा जहाँ घर मे ताला बंद मिला जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।




