वाराणसीक्राइम

7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के आगागंज की, युवक गया जेल

वाराणसी। जैतपुरा थानान्तर्गत आगागंज मुहल्ले में सात वर्षीय बालिका के साथ क्षेत्र के ही अरमान अंसारी पुत्र सलाम अंसारी नामक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया । शोर मचाने पर युवक ने बालिका को यह कहकर छोड़ दिया की अगर इस बात की जानकारी किसी को हुई तो जान मार देंगे।घटना के बाद डरी और सहमी हुई बालिका घर पहुंच कर परिजनों को घटना के बारे में बताई। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पीड़िता के पिता ने बताया की बालिका बिस्कीट लेने के लिए मुहल्ले के एक दुकान पर गयी थी और बिस्कीट लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे मुहल्ले का अरमान अंसारी नामक युवक ने पकड़ कर उसका मुंह को दबा कर पड़ोसी के मकान में ले जाकर उससे साथ अश्लील हरकत करने लगा बालिका युवक के हरकतों का विरोध करते हुवे अपनी रक्षा के लिए जोर जोर से शोर मचाने लगी । बालिका के शोर मचाने से युवक डर गया और उसे छोड़ते हुए धमकी भी दिया कि अगर घर जाकर मेरे हरकत के बारे में कुछ बताओगी तो दूसरी बार पकड़ कर तुमको जान से मार कर कही दूर ले जाकर फेक देंगे। यह बात सुन कर बालिका घटना स्थल से भाग कर घर पहुंची और माता पिता से आप बीती बतायी। पिता रवि कुमार जायसवाल बलिका लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को नाम दर्ज लिखित तहरीर दिया ।तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 75(2),351(2),126(2) बी एन एस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर दूराचारी के तलाश में जुट गयी और घटना के थोड़ी देर पुलिस उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button