क्राइमवाराणसी

10 लाख के स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

चोलापुर के पवारेवा गांव में एक ही परिवार के सदस्य करते थे स्मैक का कारोबार, 16,27,540 रुपये भी बरामद

वाराणसी। चोलापुर पुलिस गड़सरा- धरसौना मार्ग स्थित पवारेवा गांव में बुधवार को छापा मारकर पुलिस ने  स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए ससुर-बहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इंद्रजीत सिंह, उनकी बहू और चोलापुर निवासी भोला यादव उर्फ राकेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 56.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ16,27,540 रुपये भी बरामद की है। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय यह है कि इंद्रजीत सिंह ने अपनी बहू को अवैध कारोबार में शामिल कर लिया था। यह घटना ग्रामीणों के लिए चौंकाने वाली है, क्योंकि यह पहला मामला है जब परिवार की महिला सदस्य को इस तरह के धंधे में लिप्त पाया गया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इंद्रजीत सिंह का पुत्र राजेश सिंह उर्फ बंटी पहले से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या, लूट और गांजा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। इस प्रकार, यह मामला न केवल एक परिवार के भीतर के अपराध को उजागर करता है, बल्कि यह भी दशार्ता है कि कैसे अवैध गतिविधियों में परिवार के सदस्य शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button