सामाजिक समता के महानतम प्रणेता थे रामस्वरूप वर्मा – चंद्रभूषण सिंह यादव

सपा कार्यालय में मनाई गई महामना रामस्वरूप वर्मा की जयंती
रामपुर। राजनीति के कबीर और सामाजिक समता के महानतम समर्थक महामना रामस्वरूप वर्मा ने मनुवादी अंधश्रद्धाओं से मुक्ति का मार्ग बताते हुए देश के कमेरा वर्ग को जन्म से लेकर मृत्यु तक का एक अर्जक पद्धति प्रदान करने का काम किया जिसमें लूट, पाखंड और असमानता का स्थान नहीं है,ऐसे महामानव को उनके जन्मदिन पर देश का सम्पूर्ण तार्किक और वैज्ञानिक धारा का समर्थक समाज श्रद्धावनत हो याद करता है,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि रामस्वरूप वर्मा सामाजिक समता के महानतम प्रणेता थे।सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने रामस्वरूप वर्मा के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अर्जक संघ की स्थापना कर रूढ़िवादिता को साक्ष्य और सबूतों के साथ नकारते हुए रामस्वरूप वर्मा ने उत्तर भारत के हिंदी बेल्ट में पेरियार सहित दक्षिण भारतीय संतों की क्रांतिकारी वैचारिकी को प्रतिस्थापित किया।

महामना रामस्वरूप वर्मा के चित्र पर श्रद्धावनत हो नमन करने वालों में व्यास यादव,सुरेश नारायण सिंह,गोविंद यादव,गोकुल यादव,अयोध्या वर्मा,शंकर यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, उत्तिम यादव, नंदलाल यादव नंदू,संतोष मद्धेशिया,संजय यादव, रामअशीष यादव, मुरलीधर,अशोक यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।



