मॉरीशस के पीएम: बाबा विश्वनाथ का विधि- विधान से किया दर्शन पूजन

अयोघ्या के लिये रवाना हुये, नदेसर से काशी विश्वनाथ धाम तक तीन घंटे का रहा डायवर्जन
वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपने काशी दौरे के तीसरे दिन शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए बाबा विश्वनाथ का पोषशोपचार विधि से अभिषेक भी किया इसके बाद वह बाबा काल भैरव का दर्शन किया और अयोध्या के लिए रवाना हो गए और रामलाल का दर्शन करेंगे वहीं दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गये। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रही। दर्शन पूजन के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के दौरान धाम व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैंैं। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक तीन घंटे का डायवर्जन नदेसर से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक है। आगमन प्रस्थान के समय नदेसर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को ताज होटल की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा था। इन वाहनों को इंडिया होटल चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इंडिया होटल चौराहा से मिंट हाउस तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। जेएचवी मॉल तिराहा से आशियाना तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। अंधरापुल चौराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। विश्वेश्वरगंज तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। गोदौलिया चौराहा से मैदागिन चौराहा नो व्हीकल जोन होगा।




