Newsअंतरराष्ट्रीय

भूकंप से अफगानिस्तान में अब तक 622 लोगों की मौत

मचा हाहाकार, भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई

अफगानिस्तान  में आए भूकंप ने कहर बरपा दिया है। यह भूकंप नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद  जिले में भारतीय समयानुसार 1 सितंबर को आधी रात के बाद 12 बजकर 47 मिनट पर आया। उस समय अफगानिस्तान में देर रात 11 बजकर 47 मिनट समय हो रहा था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। इस भूकंप ने तबाही मचा दी है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान के जलालाबाद जिले में आए भूकंप की वजह से अब तक करीब 622 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की जानकारी तालिबान सरकार के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी है।

कुछ गांव पूरी तरह से तबाह

इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में कुछ गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। घर तहस-नहस होकर मलबे में बदल गए हैं। रेस्क्यू टीम, बचाव कार्य में जुटी हुई है।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंच सकता है 1,000 पार

जलालाबाद जिले में आए भूकंप का असर आसपास के इलाकों के साथ ही भारत और पाकिस्तान में भी कुछ जगह महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता ज़्यादा थी और गहराई कम, जिससे काफी ज़्यादा नुकसान हुआ। इस भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए। जानकारी के अनुसार इस भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1,000 पार जा सकता है।

1,000 से ज़्यादा लोग घायल

 भूकंप की वजह से 1,000 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button